बुजुर्ग महिला की गला रेत कर हत्या से फैली सनसनी

खबरें अभी तक। मिर्ज़ापुर के चील्ह इलाके के दल्लापट्टी गांव में घर में सो रही 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला की अज्ञात बदमाशों ने घर मे घुस कर गला रेत कर निर्मम तरीके से हत्या कर दिया। हत्या की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गयी। मौके से फरार हो गए। मृतक महिला के पड़ोसियों के अनुसार हत्या लूट पाट के इरादे से हो सकती है।

जानकारी के अनुसार सुबह जब बगल के पड़ोसी जब घर के पास पहुचे तो बाहर महिला मृतक अवस्था मे जमीन पर गिरी थी। घटना की जानकारी पुलिस को दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार जाँच की जा रही है।