चंडीगढ़ नगर निगम मेयर के तीनों पदों पर बीजेपी का कब्जा

खबरें अभी तक | BJP ने चंडीगढ़ नगर निगम के महापौर, वरिष्ठ उप महापौर और उप महापौर के लिए आज यहां हुए मतदान में तीनों पदों पर जीत हासिल की है। निर्वाचन कार्यालय के प्रवक्ता ने मतगणना के बाद यहां बताया कि 27 सदस्यीय चंडीगढ़ नगर निगम में देवेश मोदगिल महापौर के पद पर विजयी हुए हैं जबकि गुरप्रीत सिंह ढिल्लों ने वरिष्ठ उप महापौर और विनोद अग्रवाल ने उप महापौर के पद पर जीत हासिल की है।
मोदगिल चंडीगढ़ नगर निगम के 22वें महापौर होंगे। मोदगिल को 22 मत मिले जबकि कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र सिंह बाबला को पांच मत मिले। ढिल्लों को कांग्रेस प्रत्याशी शीला फूल सिंह के छह मतों के मुकाबले 21 मत मिले। अग्रवाल को कांग्रेस प्रत्याशी रविंदर कौर के चार मतों के मुकाबले 22 मत मिले जबकि एक मत अमान्य घोषित कर दिया गया।