ताजमहल में पूजा-पाठ करने पर महिलाओं पर FIR दर्ज

खबरें अभी तक। ताजमहल की शाही मस्जिद में नमाज और आरती का मामला अभी थमने का नाम नहीं ले रहा है। एएसआई विभाग की ओर से ताजमहल थाने में अज्ञात तीन महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। जिसमें आरोप है कि तीनों महिलाओं ने विश्व धरोहर और प्राचीन इमारत में एक नई परंपरा शुरू करने का प्रयास किया, जो सही नहीं है।

दरअसल हिंदूवादी संगठन राष्ट्रीय बजरंग दल की महिला शाखा के अध्यक्ष मीना दिवाकर अपनी दो अन्य महिलाओं के साथ ताजमहल में पहुंची। ताजमहल की शाही मस्जिद में पहले गंगाजल से फर्श और दीवार को साफ किया और उसके बाद फिर धूप और अगरबत्ती लगाकर भगवान शिव की आराधना की इतना ही नहीं मीना दिवाकर और की दोनों साथियों का आरती करते हुए वीडियो भी किसी ने बनाया था।