हरियाणा: अशोक तंवर ने इनेलो को बताया भाजपा की डी टीम

ख़बरें अभी तक। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर आज यमुनानगर में एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे जहां पर उन्होंने इनेलो पर प्रहार करते हुए कहा इनेलो भाजपा की डी टीम है, तभी तो इनेलो विपक्ष की भूमिका ठीक से नहीं निभा पाई। यमुना नगर पहुंचे अशोक तंवर ने मौजूदा सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि आज सरकार देश को सड़क पर ले आई है, इसलिए विपक्ष भी पूरी मजबूती से किसान मजदूर व्यापारी की लड़ाई लड़ रही है । नोट बंदी को 2 साल परसों हुए हैं और इन 2 सालों में व्यापारी किसान मजदूर पूरी तरह से खत्म हो चुका है। जिस तरीके से लाखों करोड़ों का घोटाला प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और उनके सहयोगियों ने मिलकर किया है।

पूरे देश और हरियाणा का मूड कांग्रेस के पक्ष में है। भारतीय जनता पार्टी और उनकी भी टीम इनेलो अब तो भतीजे भी कहने लग गए हैं के चाचा विपक्ष की भूमिका इसलिए नहीं निभा पाए हैं क्योंकि वह बीजेपी से पूरी तरीके से मिले हुए थे और बीजेपी की ही भाषा बोलते हैं इसलिए आने वाला समय कांग्रेस का है। मौजूदा सरकार में जो घोटाले हुए हैं और माइनिंग जैसे धंधों से जो काला धन कमाया गया है आने वाले समय में कांग्रेस उसकी जांच करेगी।

तंवर ने कहा कि पांचों राज्य का में कांग्रेस अपनी सरकार बनाएगी। कांग्रेस सरकार आते ही 10 दिन के अंदर अंदर कांग्रेस के किसानों के कर्ज माफ किए जाएंगे। भाजपा सरकार डरी हुई है इसीलिए यह चुनाव नहीं करवा रही और चुनाव को बहुत लेट कर दिया है। यह सरकार तो  मैनेजमेंट के जुगाड़ में ही लगी रहती है की वार्डो को किस तरीके से अपने हिसाब से बनाओ। आने वाले चुनाव में 10 की 10 लोकसभा और 80 से ज्यादा विधानसभा की सीटे देखकर जीतकर जनता को बढ़िया सौगात देंगे।