#MeToo: एमजे अकबर की बड़ी मुश्किलें, महिला पत्रकार ने लगाया रेप का आरोप

ख़बरें अभी तक। मीटू के विवादों में घिरे पूर्व केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। अब अमेरिका में रहने वाली एक भारतीय मूल की पत्रकार ने एमजे अकबर पर बलात्कार करने का आरोप लगाया है। पल्लवी गोगोई नाम की ये पत्रकार नेशनल पब्लिक रेडियो में चीफ बिजनेस रिपोर्टर हैं। गोगोई के मुताबिक, 23 साल पहले जब वह ‘एशियन एज’ में काम करती थीं तो तब संपादक रहे एमजे अकबर ने उनका रेप किया।

पल्लवी ने 23 साल पहले हुई इस पूरी घटना का एक लेख भी दिया हैं, जिसमें ये लिखा हैं कि जब वह एक ओप-एड पेज तैयार कर अकबर को दिखाने ले गईं तो उन्होंने तारीफ की। लेकिन कुछ ही देर बाद अचानक वह उनके साथ गन्दी हरकते करने लग गए। अकबर की इस हरकत के बाद वह केबिन से तुरंत बाहर निकल गई। इसके कुछ महीनों बाद ही अकबर ने फिर ऐसा ही किया। ऑफिस के एक असाइनमेंट में उन्हें जयपुर जाना पड़ा था। वहां अकबर ने स्टोरी के सिलसिले में उन्हें होटल के अपने कमरे पर बुलाया।

पल्लवी के आरोपों के मुताबिक, उस होटल रूम में उनके साथ अकबर ने रेप किया और उनके कपड़े फाड़े। पल्लवी ने बताया कि मैंने विरोध करने की कोशिश की, लेकिन अकबर शारीरिक रूप से ज्यादा ताकतवर थे। इसलिए पुलिस में शिकायत करने में मुझे ज्यादा जिल्लत महसूस हो रही थी। मैंने इस बारे में किसी को भी नहीं बताया क्योकि मेरी बात का शायद कोई यकीन ही नही करता। बता दें कि एमजे अकबर पर करीब एक दर्जन महिला पत्रकारों ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। जिसके बाद उन्होंने मोदी कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया था और अब इस रेप के आरोप की वजह से ऐमजे अकबर की मुश्किलें ज्यादा बड़ गई हैं।