हरियाणा के 53वें जन्मदिन पर जानिए, हरियाणा से जुड़ी कुछ खास बातें

ख़बरें अभी तक। हरियाणा राज्य का गठन 1 नवंबर 1966 को हुआ था। इसी के साथ आज हरियाणा अपना 53वां जन्मदिन मना रहा हैं। हरियाणा पहले पंजाब राज्य का हिस्सा था, जिसे 1966 में अलग किया गया और भारत के 17वें राज्य के रूप में एक नई पहचान मिली। हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ है। वर्तमान में खाद्यान और दुध उत्पादन में हरियाणा देश में प्रमुख राज्य हैं। 1960 के दशक की हरित क्रान्ति में हरियाणा का प्रमुख योगदान रहा जिससे देश का खाद्यान संपन हुआ था। हरियाणा दिवस के इस खास अवसर पर हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने सभी हरियाणा वासियों को ट्वीट कर बधाई दी हैं।

अब हम आपको बताएंगे कि हरियाणा का नाम हरियाणा क्यों रखा गया था। तो बता दें कि हरियाणा का शाब्दिक अर्थ “भगवान का निवास” होता हैं, जो संस्कृत शब्द हरि (हिन्दू देवता विष्णु) और अयण (निवास) से मिलकर बना है। हरियाणा राज्य की गिनती देश के अमीर राज्यों में होती हैं। यह राज्य प्रति व्यक्ति आय के आधार पर देश का दूसरा सबसे धनी राज्य हैं। हरियाणा वैदिक सभ्यता और सिंधु घाटी सभ्यता का मुख्य निवास स्थान रहा है। महाभारत का युद्ध भी कुरुक्षेत्र में हुआ था। इसके अलावा यहां तीन पानीपत की लड़ाईयां हुई थी। इसी के साथ आपको बताएंगे कि हरियाणा ने किन किन कार्यो में देश का नाम गर्व से ऊंचा किया हैं। जमीन से लेकर आसमान तक हरियाणा ने देश का मान बढ़ाया हैं।

आसमान पर हरियाणा

हरियाणा की बेटी कल्पना चावला जिन्होंने भारत के तिरंगे को न सिर्फ जमीन पर बल्कि आसमान में भी फहरा कर देश का नाम रोशन किया था। वहीं हरियाणा की बेटी संतोष यादव भी माउंट एवरेस्ट पर तिंरगा फहरा चुकी हैं। जिससे ये पता चलता हैं, कि हरियाणा की बेटियां भी किसी से कम नहीं हैं।

बॉलीवुड में हरियाणा

हरियाणा की रहने वाले मानुषी छिल्लर ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीतकर भारत का गौरव बढ़ाया। वहीं गंगाजल फिल्म में सुंदर यादव के नाम से प्रसिद् यशपाल शर्मा हरियाणा के हिसार से है। जिन्होने बॉलिवुड की काफी फिल्मों में काम किया है। इनके अलावा फिल्म अभिनेत्री जूही चावला, मल्लिका सहरावत, सुनील दत्त, संजय दत्त, जगत जाखड़, जयदीप अहलावत, मनीष जोशी बिसमिल, ओमपुरी, परिणीति चोपड़ा, राजकुमार राव, रणदीप हुडडा, उषा शर्मा, यश टोंक, विजय वर्मा, गजेन्द्र फोगाट और विकास शर्मा भी हरियाणा से है, और सभी लोगों के दिलों पर राज करने वाली हरियाणा की सबसे मशहूर डांसर सपना चौधरी भी इन दिनों काफी बुलंदियों पर हैं।

खेलो में हरियाणा

खेलों की बात करें तो हरियाणा राज्य देश के और राज्यों में से सबसे पहले स्थान पर हैं। हरियाणा के खिलाड़ी देश में बल्कि विदेशों में भी तिरंगा फहरा चुके है। पहले से ही कबड्डी, कुश्ती और रस्साकसी आदि खेलों के आयोजन में हरियाणा की परम्परा रही है। राष्ट्रमंडल तथा ओलम्पिक की खेल प्रतियोगिताओं में भारत के द्वारा जीते गए कुल पदकों में अकेले हरियाणा के खिलाड़ियों का लगभग 35 प्रतिशत पदकों पर कब्जा किया है। हरियाणा राज्य की बेटियों की इसमें अहम भूमिका हैं। वहीं प्रोफेशनल बॉक्सिंग में विजेन्द्र सिंह, रेस्लिंग में योगेश्वर दत्त, इनके अलावा सुशील कुमार, बजरंग पूनिया, दिनेश कुमार, जगदीश सिंह, मनोज कुमार और विकास यादव ने भी हरियाणा का ही नहीं बल्कि भारत का भी सर गर्व से ऊंचा किया हैं। खेल उपलब्धियों पर दिए जाने वाले पुरस्कारों में हरियाणा के 50 से अधिक खिलाड़ी अर्जुन पुरस्कार प्राप्त कर चुके हैं।