राज्य स्तरीय ध्यान चंद हॉकी प्रतियोगिता का हुआ आगाज

खबरें अभी तक। ऊना में दो दिवसीय राज्य स्तरीय ध्यान चंद हॉकी प्रतियोगिता का आगाज  हो गया है। प्रतियोगिता शुभारंभ ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कँवर ने कबूतर उड़ा कर किया। इसमें हिमाचल प्रदेश के 10 जिलों की टीमें हिस्सा ले रही रही है। इस दौरान वीरेंद्र कँवर ने हिमाचल सरकार की तरफ से खेलों के विकास के लिए हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।

दो दिन तक चलने वाली राज्य स्तरीय ध्यान चंद हॉकी प्रतियोगिता का शुभारम्भ आज ऊना में हुआ। ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कँवर ने कबूतर उड़ा कर इसका शुभारम्भ किया। प्रतियोगिता में लाहौल स्पीति और किन्नौर को छोड़कर सभी 10 ज़िलों की टीमें भाग ले रही हैं। इसका समापन 31 अक्तूबर शाम फाइनल मैच के साथ होगा, समापन सामारोह में प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष सतपाल सत्ती मुख्य अतिथि होंगे।

शुभारम्भ के दौरान वीरेंद्र कँवर ने हिमाचल सरकार की तरफ से खेल और खिलाडियों के विकास के लिए हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। उन्होंने ऊना से अंतराष्ट्रीय हॉकी खिलाडी पद्म श्री चरणजीत सिंह और दीपक ठाकुर के योगदान को भी याद किया। इस दौरान वीरेंद्र कँवर ने हिमाचल सरकार की तरफ से खेलों के विकास के लिए हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।