यमुनानगर दौरे पर आज सीएम मनोहर लाल, जनसभा को करेंगे संबोधित

खबरें अभी तक। सीएम मनोहर लाल रविवार को दामला में जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान वे यमुना पुल के साथ यमुना के उस पार 140 लाइट टावर का शिलान्यास करेंगे। साथ ही गुमथला में देश के इकलौते इंकलाब मंदिर के लिए भी बड़ी घोषणा की उम्मीद की जा रही है। रैली के संयोजक और विधायक रादौर श्याम ¨सह राणा के मुताबिक सीएम विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों रुपये के विकास कार्यो को मंजूर करेंगे। 12 बजे दामला में पुल की आधारशिला रखी जाएगी।

हरियाणा के किसानों के जमीन यमुना नदी के उस पार भी है। बिजली पोल के जरिये यहां लाइट पहुंच रही है, लेकिन पानी के तेज बहाव के कारण ये पोल गिर जाते हैं और बिजली व्यवस्था बिगड़ जाती है। इस समस्या को दूर करने के लिए अब सरकार ने यमुना के उस पार 140 लाइट टावर बनाए जाने का निर्णय लिया है। ये टावर पानी के तेज बहाव से क्षतिग्रस्त नहीं होंगे।

नगली घाट पर 104 करोड़ रुपये से हरियाणा और उप्र को जोड़ने के लिए यमुना पर पुल का शिलान्यास भी किया जाएगा। यह पुल बनने से हरियाणा और उप्र दोनों राज्यों के लोगों को फायदा होगा। यमुना नदी पर नगली घाट के बाद फिलहाल करनाल के घीड़ गांव में ही पुल है। गुमथला क्षेत्र के नगली घाट पर पुल बनने से हरियाणा और उप्र में आवाजाही आसान हो जाएगी। फिलहाल लोगों को 25 किलोमीटर की दूरी तय कर उप्र की ओर जाना पड़ता है।