आज रथ मैदान में कुल्लवी नाटी डालेगी साढ़े तीन हजार महिलाएं

ख़बरें अभी तक। कुल्लू: अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव में मंगलवार को ढालपुर के रथ मैदान पर साढ़े तीन हजार महिलाएं एक साथ लोक नृत्य करेंगी। सुबह 11 बजे शुरू होने वाली कुल्लवी महा नाटी का आयोजन प्रशासन की ओर से ‘नारी गरिमा थीम’ पर महिलाओं के सम्मान में किया जाएगा। इससे पहले भी प्राइड ऑफ कुल्लू में चौदह हजार महिलाओं के एक साथ नृत्य करने का विश्व रिकॉर्ड कुल्लू जिला के नाम है।

लोक नृत्य को इस श्रेणी में गिनिज बुक ऑफ रिकॉर्ड में स्थान मिला है। मंगलवार को होने वाली नाटी में आनी व निरमंड के महिला मंडल शिरकत करेंगे। महिलाएं पट्टू, धाठू और कुल्लवी आभूषणों के साथ मैदान में उतरेंगी। पारंपरिक गीतों पर पर नाटी डाली जाएगी। इस दौरान पूरा मैदान पारंपरिक वाद्ययंत्रों की ध्वनियों से गूंज उठेगा।