NIA ने की भारत के दुश्मनो की लिस्ट जारी, ये हैं देश के दुश्मन

ख़बरें अभी तक। देश की राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने देश के दुश्मनों की एक लिस्ट जारी की हैं। इस सूची में करीब 258 लोगों के नाम हैं। बताया जा रहा हैं कि इस सूची में अधिकतर आंतकी पाकिस्तान के हैं। इन 258 नामों में मुंबई हमले की साजिश रचने वाला हाफिज सईद का नाम भी शामिल हैं।

इस लिस्ट को जारी करने के बाद एनआईए ने लोगों से मदद मांगी और कहा हैं जो भी इन आंतकियों कि जानकारी देगा उनकी पहचान गुप्त रखी जाएगी। एजेंसी ने अपील की कि भारत को सुरक्षित रखने में हमारी मदद करें। साथ ही NIA आतंकियों की सूची देखने के लिए एक लिंक भी दिया है। NIA ने लिस्ट को दो भागों में बांटा है। पहली सूची में उनके नाम शामिल हैं जिनके खिलाफ इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया है। दूसरी सूची में वो आतंकी शामिल हैं जिन पर एनआईए ने इनाम घोषित किया हुआ है। इन आतंकियों की इस लिस्ट में करीब 15 महिलाएं भी शामिल हैं।