नशे में धुत्त यात्री ने की एयर होस्टेस से छेड़छाड़

ख़बरें अभी तक। मुंबई में एक महिला के साथ छेड़छाड़ की घटना सामने आई हैं। यहां मुंबई-बेंगलुरु इंडिगो की फ्लाइट मेें उपस्थित एक यात्री ने 20 वर्षीय महिला क्रू मेंबर से छेड़छाड़ की है। बताया जा रहा हैं कि वह यात्री नशे में धुत्त था।

इस घटना के बाद एयर होस्टेस का आरोप हैं कि बेंगलुरु के व्यापारी राजू गंगप्पा ने विमान में प्रवेश करते ही उनके साथ अश्लील हरकतें करना शुरू कर दिया था। घटना के तुरंत बाद महिला ने पायलट और फ्लाइट सुपरिटेंडेंट को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद यात्री को सामान के साथ बाहर कर दिया गया।

एयरपोर्ट पुलिस के सीनियर इंस्पेक्टर ने बताया कि चालक दल के सदस्य के साथ गलत व्यवहार करने के लिए यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया हैं। आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 के तहत मामला दर्ज किया गया है।