हड़ताल पर बैठे रोडवेज कर्मचारियों को सरकार ने दिया झटका

खबरें अभी तक। दो दिनों से हड़ताल पर चल रहे रोडवेज कर्मचारियों को सरकार ने जोरदार झटका दिया है। सरकार ने इस बार कड़ा रूख अपनाते हुए रोडवेज में नई भर्तियां किए जाने के आदेश जारी किए हैं। इस संबंध में फतेहाबाद रोडवेज कार्यालय में आदेश की प्रति पहुंच गई है। आदेशों के अनुसार प्रदेश में आऊटसोर्स पॉलिसी के तहत 905 कंडक्टर और 504 ड्राइवर भर्ती किए जाएंगे और इसकी प्रक्रिया भी जल्द शुरु की जाएगी।

इस संबंध पुष्टि करते हुए जीएम रोडवेज राहुल मित्तल ने बताया है कि भर्ती प्रक्रिया संबंध में उन्हें आदेशों की प्रति मिली है, भर्ती प्रक्रिया के नियम और अगले आदेशों बाद यह शुरु कर दी जाएगी।