विवाहित महिला से 3 युवकों ने किया गैंगरेप, अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल

खबरें अभी तक। चरखी दादरी शहर के निटकवर्ती गांव की एक प्रवासी विवाहिता से तीन युवकों द्वारा गैंग रेप करने का मामले सामने आया है। आरोप है कि महिला के साथ रेप की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया है। हालांकि मामला तीन महीने पुराना है लेकिन लगातार प्रताड़ित करने पर महिला पुलिस थाना पहुंची और शिकातय दर्ज करवाई है। पुलिस ने गांव के ही तीन युवकों सहित एक महिला के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। महिला ने आरोप लगाया कि वह शिकायत दर्ज करवाने के लिए काफी देर तक भटकती रही। देर रात पुलिस ने महिला का मैडिकल करवाया और कर केस दर्ज किया। फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं।

जिले के एक गांव में रहने वाली प्रवासी विवाहिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि करीब तीन माह पूर्व वह दिल्ली रोड स्थित मंदिर में जा रही थी। तभी दो युवक आए और मंदिर तक छोडऩे की बात अपने साथ बाइक पर बैठकर खेतों में ले गए। आरोप है कि युवकों ने हथियार के बल पर जान से मारने की धमकी दी और खेतों में बने एक कमरे में ले गए। कमरे में पहले से ही उनका एक अन्य साथी भी था। तीनों युवकों ने विवाहिता के साथ बारी बारी से दुष्कर्म किया तथा इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी थी। पीड़िता ने बताया कि इस दौरान एक युवक ने उसका वीडियो भी बना लिया। इसके बाद तीनों युवक उसे ब्लैकमेल करने लगे और उसके साथ लगातार रेप करते रहें। एक युवक ने धमकी देते हुए उसके साथ कई बार दुष्कर्म भी किया। उक्त युवकों की धमकियों से परेशान पीडि़ता ने घटना की जानकारी अपने पति व परिजनों को दी। पीड़िता ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसने 9 अक्टूबर को महिला हेल्पलाइन नंबर 1091 पर फोन किया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन उसके सही बयान दर्ज नहीं किए। एक दिन पूर्व भी वह दिनभर शिकायत दर्ज करवाने के लिए भटकती रही। देर रात ही पुलिस द्वारा केस दर्ज किया गया। पीड़ित महिला ने बताया कि उसका पति रेहड़ी लगाकर गुजर बसर करता है।

सदर पुलिस थाना प्रभारी जगराम ने बताया कि महिला द्वारा सामुहिक दुष्कर्म करने की शिकायत मिली थी। शिकायत के आधार ने पुलिस ने पीडि़ता का मैडिकल करवाकर एक महिला सहित चार के खिलाफ गैंग रेप सहित कई धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है।