केंद्रीय मंत्री एम.जे.अकबर विदेशी दौरे से लौटे, आरोपो पर जल्द देंगे बयान

खबरें अभी तक। केंद्रीय मंत्री एम.जे. अकबर विदेशी दौरे से आज दिल्ली लौटे हैं। #me too के चलते उनके उपर इस्तीफे के लिए दबाव बढ़ता ही जा रहा है। एयरपोर्ट पर आते ही मीडिया ने उन्हें यौन उत्पीड़न के सवालों पर घेर लिया और इस पर उन्होंने कहा कि मैं बाद में इन आरोपों पर जवाब दूंगा और अपना बयान भी जारी करूंगा। बता दें कि एक महिला पत्रकार ने अकबर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। जिसके बाद से उन पर इस्तीफे की तलवार लटक रही है।

अकबर के इस्तीफे की मांग काग्रेंस और कई अन्य दलों ने की है। कई भाजपा केंद्रीय मंत्री के विदेश दौरे से लौटने का इंतजार कर रही थी। सुत्रों के मुताबिक अकबर दोपहर या शाम तक यौन उत्पीड़न के आरोपों पर स्पष्टीकरण देंगे जिसके बाद भाजपा भी अपना रूख स्पष्ट करेगी। कि एम जे केंद्रीय मंत्री रहेंगे या नहीं। हालांकि भाजपा में कई नेता अकबर के पक्ष में हैं और उनका कहना है कि उनके खिलाफ कोई कानूनी मामला नहीं है और जो आरोप उनके खिलाफ लगे हैं, वो मंत्री बनने से बहुत पहले का है।