परिणीति ने होने वाले जीजा से की इतनी बड़ी डिमांड

ख़बरें अभी तक। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अमेरिकी सिगंर निक से सगाई की थी। अब बताया जा रहा हैं कि प्रियंका और निक जल्द ही शादी के बंधन में बधने वालें हैं। दोनों परिवारों में इनकी शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी  हैं। इसी बीच प्रियंका की बहन परिणीति चोपड़ा ने भी होने वाले जीजा निक से एक डिमांड की हैं।

बता दें कि आज कल परिणीति अपनी अपकमिंग फिल्म नमस्ते इंग्लैंड के प्रमोशन में बिजी हैं। इस शादी के लिए जब परिणीति से पूछा गया तो परिणीति ने कहा कि वो पहले ही निक को बता चुकी हैं कि उन्हें जूते चुराई रस्म में निक से 5 मीलियन डॉलर चाहिए।