ख़बरें अभी तक। गाजियाबाद से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां इंदिरापुरम थाने के न्याय खंड इलाके में महिला गायनोलॉजिस्ट डॉक्टर सरलानाथ की बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी गई हैं। महिला डॉक्टर का शव गुरुवार की रात क्लीनिक में पड़ा हुआ मिला।
सरलानाथ की हत्या का खुलासा तब हुआ जब रात 1 बजे तक वह घर वापस नहीं लौटीं इसके बाद सरलानाथ के पति और बेटी ने क्लीनिक पर जाकर देखा तो वहां सरलानाथ का खून से लथपथ शव मिला। इस घटना के बाद आस-पास के लोगों में दहशत फैल गई। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हैं। हालांकि डॉक्टर की हत्या क्यों हुई, इसका अभी खुलासा नहीं हुआ है।