दुनिया का सबसे बड़ा रावण पंचकूला में होगा दहन

खबरें अभी तक। इस बार हरियाणा के पंचकूला में दशहरे पर दुनिया के सबसे बड़े रावण का पुतला दहन किया जाएगा। इससे पहले यह अंबाला जिले के बराड़ा कस्बे में जलाया जाता था। लेकिन जगह की कमी के कारण इसका दहन पंचकूला में किया जाएगा। इस बार पुतले की लंबाई 215 फीट रखी गई है। पुतले की दोनों पैरों की जुतियां की लंबाई 30-30 फीट है।

आगामी 15 से 18 अक्टूबर को दशहरा मोहत्सव के दौरान पंचकूला के सैक्टर 5 में रावण के पुतले का जनता के दर्शनार्थ रखा जाएगा। दशहरा महोत्सव का आयोजन श्री माता मनसा देवी चेरिटेबल ट्रस्ट, आदर्श रामलीला ड्रामेटिक क्लब पंचकूला और श्रीराम लीला क्लब बराड़ा द्वारा संयुक्त तौर पर किया जा रहा है। दशहरा महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम,  कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया जाएगा।