करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर बनेगें तीसरी बार पिता

ख़बरें अभी तक। बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर के एक्स हस्बेंड संजय कपूर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई हैं। बताया जा रहा हैं कि संजय कपूर तीसरी बार पिता बनने जा रहे हैं।

बता दें कि करिश्मा से पहले संजय ने डिजाइनर नंदिता महतनी से शादी की थी लेकिन 2003 में दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद संजय ने करिश्मा कपूर से शादी की और 2016 में 13 साल के रिश्ते को खत्म कर दिया।

करिश्मा से तलाक लेने के बाद पिछले 2017 में साल संजय ने प्रिया सचदेव से शादी कर ली थी। अब खबरें आ रही हैं कि प्रिया सचदेव माँ बनने वाली हैं। जहां करिश्मा कपूर की बात करें तो काफी लम्बे समय से उनका नाम बिजनेसमैन संदीप तोशनीवाल के साथ जोड़ा जा रहा है।