बतौर CJI आज शपथ लेंगे सीनियर मुख्य जज रंजन गोगोई, बनेंगे 46वें मुख्य जज

ख़बरें अभी तक। सुप्रीम कोर्ट के पूर्व CJI दीपक मिश्रा के जाने के बाद सीनियर मुख्य जज रंजन गोगोई आज देश के 46वें मुख्य जज के रूप में शपथ लेंगे। देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद उनको CJI के तौर पर शपथ दिलाएंगे।

बता दें कि गोगोई का कार्यकाल 13 महीने 12 दिन का रहेगा, वे 17 नवंबर 2019 में सेवानिवृत्त हो जाएंगे.  1954 में जन्मे गोगोई साल 1978 में बार काउंसिल में शामिल हुए थे। इसके बाद, 28 फरवरी, 2001 को उन्हें गुवाहाटी हाईकोर्ट का स्थायी जज नियुक्त किया गया। फरवरी, 2011 में वह पंजाब व हरियाणा के हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बनाए गए। उन्हें पदोन्नति देकर अप्रैल, 2012 में सुप्रीम कोर्ट का जज नियुक्त किया गया। जस्टिस रंजन गोगोई उस बैंच में शामिल रहे हैं, जिन्होंने सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश मार्कंडेय काटजू को सौम्या मर्डर केस पर ब्लॉग लिखने के संबंध में निजी तौर पर अदालत में पेश होने के लिए कहा था।