अपने फैसले से पीछे हटे अन्ना हजारे, भूख हड़ताल का फैसला टाला

ख़बरें अभी तक। सामाजिक कार्यकक्ता अन्ना हजारे ने भूख हड़ताल को टाल दिया है। वे आज से अपनी भूख हड़ताल करने वाले थे.  लेकिन अब उनका कहना है कि राज्य सरकार से आश्वासन मिलने के बाद उन्होंने अपना फैसला टाल दिया है।
अन्ना हजारे ने कहा कि इस संबंध में महाराष्ट्र सरकार में मंत्री गिरीश महाजन से बातचीत हुई। अपनी बात आगे बढा़ते हुए उन्होंने कहा कि सरकार ने बताया है कि वो लोकपाल के मुद्दे पर किस तरीके से आगे बढ़ रही है। अन्ना हजारे का कहना है कि लोकपाल के मुद्दे पर सरकारों का रुख निराशाजनक है। वो पहले से कहते रहे हैं कि भ्रष्टाचार की वजह से जिस तरीके देश का विकास होना चाहिए वो नहीं हो पा रहा है।