देश में ही नहीं विदेशो में भी मनाई जा रही हैं गांधी जयंती

ख़बरें अभी तक। राष्ट्रपिता की 150वीं जयंती देश में ही नहीं विदेशो में भी बड़ी धूम-धाम से मनाई जा रही हैं। चीन में भी 2 अक्टूबर के दिन अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी की 150वीं जयंती मनाई गई। इसके दौरान 2005 में चीन के प्रसिद्ध शिल्पकार युआन शिकुन द्वारा बनाई गई गांधी जी की प्रतिमा चाओयांग पार्क में स्थापित की गई थी।

इस मौके पर बीजिंग के चाओयांग पार्क में गांधी के लोकप्रिय सूत्र वाक्य गूंजे और भजन गाए गए।  स्थानीय भारतीय दूतावास से आई एक सांस्कृतिक टीम ने गांधी के सबसे लोकप्रिय भजन गाए और चीन के स्कूली बच्चों ने भी गांधी जी के लोकप्रिय कथन सुनाए। इसी दौरान स्कुली बच्चों ने गांधी जी की वेशभूषा धारण की थी।

भारतीय दूतावास के वरिष्ठ अधिकारी एक्विनो विमल ने गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मंगलवार को आयोजित समारोह में कई भारतीय राजनयिकों ने भी हिस्सा लिया।