रेवाड़ी गैंगरेप के आरोपी निशू पर लगा एक और गंभीर आरोप, महिला ने लगाया आरोप

ख़बरें अभी तक। छात्रा से गैंगरेप मामले में मुख्य आरोपी निशु फौगाट की अब मुश्किलें बढ़ती जा रही है। अब आरोपी निशु पर एक और महिला ने रेप का आरोप लगाया है। महिला निशु के गांव ही रहने वाली है।

कोसली थाना इलाके के डीएसपी ने युवा हरियाणा को फोन पर बताया कि थाने में शिकायत दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि बीते साल सितंबर 2017 में वो खेत में अकेली चारा लाने गई थी तो वहां पर निशु ने उसके साथ गलत काम किया। आरोपी के खिलाफ धारा 376, 506, 511 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

बताते हैं कि यह मामला भी पंचायती तौर पर निपट गया था। जिस वजह से आरोपी पर कोई कार्यवाही नहीं हो सकी। अब पीड़िता ने थाने में आकर दोबारा मामला दर्ज करवाया है। एक निजी वेबसाइट पर छपी खबर के मुताबिक महिला के तीन बेटियां और एक बेटा है। वह बीते साल खेतों में कपास चुगाई के लिए पांच महिलाओं के साथ गई थी लेकिन शाम को करीब साढ़े पांच बजे वो चारा काट रही थी कि पीछे से उसे किसी ने पकड़ लिया। जब महिला ने पीछे मुड़कर देखा तो नीशू था, उसने अपना अंडरवियर भी निकालकर पेड़ पर लटका रखा था।

महिला ने बताया कि उसने शोर मचाया तो वो भाग गया इतने में अन्य महिलाएं भी आ गई जिसके बाद उन्होंने खेतों में आरोपी को देखा तो नहीं मिला। इसके बाद पीड़िता घर आ गई। घर पर पीड़िता का पति नहीं था लेकिन बच्चों को घटना की जानकारी दी जिसके बाद महिला आरोपी निशु के घर गई लेकिन निशु के परिजनों ने उसके मामा के घर जाने की बात कही।

इसके बाद पीड़िता नाहड़ थाने में गई लेकिन यहां पर किसी पुलिस कर्मचारी ने उसकी शिकायत लिखने की बजाय यह कहकर वापस भेज दिया कि हाथ ही तो पकड़ा है और ओर तो नही किया। पांव में ही निपटा लो। महिला ने बताया कि इसके बाद पंचायती स्तर पर ही मामला निपटा दिया और उसकी आवाज को दबा दिया गया। अब पीड़िता ने रेवाड़ी के महिला थाने में आकर शिकायत दर्ज कराई है जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर दिया है।