इंडोनेशिया में आया भूकंप, फायदा उठा के कैदी हुए फरार

ख़बरें अभी तक। इंडोनेशिया में कुछ दिनों पहले आई दो बड़ी प्राकृतिक आपदाओं के कारण सुलावेसी प्रांत के जेलों से कैदी फरार हो गये। बताया जा रहा हैं कि इनमें से ज्यादातर फरार अपराधी भ्रष्टाचार और नशे से जुड़े अपराधों के लिए सजा काट रहे थे। यहां जेलों से लगभग 1400 कैदी फरार हो गए। खबरों के मुताबिक पालु शहर में सुनामी से एक जेल क्षतिग्रस्त हो गई। इसके चलते यहां से सबसे ज्यादा कैदी भाग निकले।

जब दोंगला में भूकंप आया तो कैदियों ने डर से जेल तोड़ दी। अधिकारियों ने उन्हें  रोकने की काफी कोशिश भी की, लेकिन वे उन्हें रोकने में सफल नहीं हो पाए। पालु शहर की दो जेलों में अब सिर्फ 100 कैदी बचे हैं। हालांकि, सुविधाओं की कमी के चलते गार्डों को उनकी जरूरतें पूरी करने में मुश्किल आ रही है।