मुख्य अर्थशास्त्री नियुक्त गीता गोपीनाथ ने बढ़ाया देश का मान

ख़बरें अभी तक। भारत की बेटी गीता गोपीनाथ को अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष ने मुख्य अर्थशास्त्री और अनुसंधान विभाग का प्रमुख नियुक्त किया है। हालांकि इस बात की घोषणा जुलाई में ही हो गई थी।

बता दें कि गीता गोपीनाथ का जन्म भारत में हुआ हैं और वह भारत में ही पली-बढ़ी हैं।  गीता ने वर्ष 2001 में प्रिंसटन विश्वविद्यालय से पीएचडी करने के बाद उसी वर्ष शिकांगो विश्वविद्यालय में एसिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर काम शुरू किया था।

वर्ष 2005 से गीता हावर्ड विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय अध्ययन एवं अर्थशास्त्र की जॉन ज्वान्स्ट्रा की प्रोफेसर हैं।  गोपीनाथ विनिमय दरों, व्यापार और निवेश, अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय संकट, मौद्रिक नीति, डेट और उभरते बाजारों के संकट पर 40 अनुसंधान लेख प्रकाशित कर चुकी हैं।