स्वारघाट में जागरूक स्वर्ण मंच की बैठक आयोजित

खबरें अभी तक। बिलासपुर में स्वारघाट के लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में हिमाचल प्रदेश जागरूक स्वर्ण मंच उपमंडल नयनादेवी की पहली बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश जागरूक स्वर्ण मंच के प्रदेशाध्यक्ष के०डी० लखनपाल(पूर्व प्रशासनिक अधिकारी) ने की।

प्रदेशाध्यक्ष के.डी.लखनपाल ने इस मौके पर चुनाव अधिकारी नथूराम ठाकुर की देखरेख में नयनादेवी उपमंडल का अध्यक्ष श्री रमेश ठाकुर व महासचिव घनश्याम धर्माणी को बनाया गया है। प्रदेशाध्यक्ष के.डी.लखनपाल ने नयना देवी  उपमंडल की कार्यकारिणी का विस्तार करने व युवा और महिला संगठनों के अलग-अलग संगठन 15 दिनों में गठित करने के लिये कहा गया है। इन्होंने जानकारी में बताया कि 30 सिंतबर 2018 को जिला स्तरीय बिलासपुर की कार्यकारिणी का गठन सर्किट हाउस बिलासपुर में की जाएगी।

इस अवसर पर विभिन्न गणमान्य जे.जे. सिंह,हेत राम शर्मा, बालक राम शर्मा, व स्वारघाट के वरिष्ठ नागरिक ठाकुर दास आज़ाद , ओम प्रकाश ठाकुर, अजय ठाकुर, महेंद्र सिंह राणा, शेर सिंह ठाकुर, भी मौजूद रहे।