नाना पाटेकर के बाद अब तनुश्री दत्ता ने लगाया इस डायरेक्टर पर आरोप

ख़बरें अभी तक। बॉलीवुड अभिनेत्री तनुश्री दत्ता इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। कुछ दिनों पहले तनुश्री ने नाना पाटेकर पर आरोप लगाते हुए कहा था कि उन्होंने सेट पर उनके साथ बतमीजी की थी। नाना पाटेकर पर आरोप लगाते हुए तनुश्री ने ये भी कहा कि वैसे तो नाना पाटेकर के बारे में हर कोई जानता है पर उनके बर्ताव के बारे में कोई नहीं जानता। उनका औरतों के प्रति बर्ताव हमेशा से ही अपमानजनक रहा हैं।

अब तनुश्री दत्ता ने एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। तनुश्री दत्ता ने डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री पर भी शोषण का आरोप लगाया। यह घटना साल 2005 की है। तनुश्री ने कहा  कि एक फिल्म की शूटिंग के दौरान ‘विवेक मुझसे कहते हैं कि अपने कपड़े उतारो फिर इरफान खान और सुनील शेट्टी के सामने डांस करो। तब इरफान खान और सुनील शेट्टी ने विवेक को टोका भी था।