रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल आज भी जारी, यात्रियों को हो रही है भारी परेशानियां

ख़बरें अभी तक। राजस्थान  में आज पांच दिन होने के बावजूद रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल जारी हैं। इस हड़ताल के कारण रोडवेज बसों का संचालन अभी तक नहीं हुआ हैं। कर्मचारियों की हड़ताल के कारण लोगों को कई प्रकार की परेशानियां आ रही हैं। लोगों को रोडवेज की जगह बस, जीप और अन्य वाहनों से जाना पड़ रहा हैं। परिवहन विभाग ने लोगों की सुविधा के लिए तीन दिन में करीब 900 बसों का अस्थाई परमिट जारी किया हैं। बताया जा रहा हैं कि कर्मचारियों की इस हड़ताल के कारण रोडवेज को चार दिन में लगभग 20 करोड़ का नुकसान हुआ हैं और आज पांचवे दिन भी कर्मचारियों का ये प्रदर्शन जारी हैं।

Image result for राजस्थान रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल जारी

हड़ताल की वजह से परिवहन विभाग का कहना हैं कि ये हड़ताल कर्मचारियों ने सरकार पर दबाव बनाने के लिए की हैं। क्योंकि राजस्थान में अगले ढ़ाई महीने बाद में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में कर्मचारी सरकार पर दबाव बना कर मांगे पूरी करनावाना चाहते हैं। इस हड़ताल के दौरान कर्मचारियों को वेतन नहीं दिया जाएगा। इस हड़ताल के कारण कर्मचारियों के वेतन कटौती से रोडवेज को करीब 7.5 करोड़ रुपए का फायदा हुआ है। इसके साथ ही 6 करोड़ रुपए डीजल की बचत हुई हैं।