भाजपा ने साधा कांग्रेस पर निशाना, कहा भ्रष्टाचार और कांग्रेस एक

ख़बरें अभी तक। कालेधन को लेकर भाजपा ने एक बार फिर कांग्रेस पर निशाना साधा है. भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि भ्रष्टाचार और कांग्रेस एक ही नाम है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के मंत्रियों के पास करोड़ो रुपए कहां से आए हैं। कांग्रेस के लिए कर्नाटक एटीएम की तरह है। इससे पहले भी संबित पात्रा ने प्रेस कांन्फ्रेंस कर विपक्ष पर बड़ा हमला बोला था। पात्रा ने कहा था कि कांग्रेस के लिए भारत की सेना के चीफ ‘सड़क का गुंडा’ और पाकिस्तान की सेना का चीफ ‘सोने का मुंडा’, ये जो नीति कांग्रेस लेकर के चल रही है वह देश के हित में नहीं है।