शरद सुंदरीयों की शुरु हुई ताज के लिए जंग

खबरें अभी तक राष्ट्र स्तरीय शरद सुंदरी ताज के लिए जंग शुरू हो गई है। कार्निवाल कमेटी ने देशभर से आई सुंदरियों के ऑडिशन करने के बाद तीसरे दिन 30 सुंदरियों को मनु रंगशाला के लिए चयनित किया। सभी शरद सुंदरियों ने गुरुवार को प्रतिस्पर्धा में अपने हुनर का जादू चलाया और टॉप 20 में स्थान पाने के लिए प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

गुरुवार को मनु रंगशाला में शरद सुंदरियों का पहला राउंड हुआ। पहले राउंड में शरद सुंदरियों ने भारतीय पारंपरिक वेशभूषा पहनकर अपना परिचय दिया। मनु रंगशाला में शरद सुंदरी प्रतियोगिता करीब दो घंटे तक चली। शरद सुंदरी प्रतियोगिता के दौरान मनु रंगशाला दर्शक दीर्घा से भरी रही…