आज इतिहास रचेगा ISRO, PSLV C42 भरेगा उड़ान

ख़बरें अभी तक।  इसरो के पी.एस.एल.वी. सी42 मिशन के लिए उलटी गिनती शनिवार दोपहर बाद 1 बजकर 8 मिनट पर शुरू हो गई। इसका प्रक्षेपण यहां स्थित सतीश धवन प्रक्षेपण केंद्र के पहले लॉन्च पैड से आज रात 10 बजकर 8 मिनट पर होगा।

इस मिशन में दो उपग्रहों ‘नोवा एस.ए.आर.’ और ‘एस. आई.-.4’ को अंतरिक्ष में स्थापित किया जाना है जिनका कुल वजन 889 किलो है। ये दोनों ब्रितानी कंपनी सर्रे सैटेलाइट टैक्नोलॉजीज लिमिटेड के उपग्रह हैं। दोनों को 583 किलोमीटर की ऊंचाई पर सौर स्थैतिक कक्षा में स्थापित किया जाना है।