उत्तर प्रदेश: दिनदहाड़े महिला की हत्या का मामला

ख़बरें अभी तक। उत्तर प्रदेश के जनपद बदायूं से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, थाना सिविल लाइन इलाके के गांव सिरसाठेर के जंगल में घास लेने गई महिला की किसी ने गला रेत कर हत्या कर दी। दिनदहाड़े हुई महिला की हत्या से इलाके में सनसनी फैला गई। पुलिस अज्ञात खिलाफ मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है।

बताया जाता है कि थाना सिविल लाइन के सिरसाठेर गांव निवासी राम सिंह की 50 वर्षीय पत्नि चमेली अपनी बेटी के साथ जंगल मे घास लेने गई थी। इसी दौरान उसकी बच्ची पानी पीने मां से कुछ दूर चली गई। जब वह लौट कर अपनी मां के पास पहुंची तो उसकी मां मृत पड़ी थी। बच्ची के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे,  लेकिन तब तक हत्यारा मौके से फरार हो चुका था। महिला के पति राम सिंह ने बताया कि उनकी पत्नी की हत्या धारदार हथियार से की गई। राम सिंह ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। वहीं मामले में एसएसपी का कहना है कि एक महिला की गला रेत कर हत्या की गई। अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज विधिक कार्रवाई की जा रही है। जो भी दोषी होगा सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।