दिन दहाड़े चला पेड़ों पर आरा, 2 गिरफ्तार

खबरें अभी तक। बाराबंकी के रामसनेही घाट इलाके के पूरे डल्ला गांव में वन माफियाओं ने पुलिस और वन विभाग के कर्मचारियों की मिलीभगत से प्रतिबंधित प्रजाति के कई पेड़ो पर दिन दहाड़े ही आरा चलवा दिया। हरियाली पर आरा चलने की भनक लगने पर ग्रामीणों ने वन विभाग के रेंजर को मामले की सूचना दी जिसके बाद वन विभाग और डायल 100 की टीम मौक़े पर पहुची और मौक़े पर काटे गए पेड़ो को बरामद किया।

इस मामले में 2 आरोपियों के खिलाफ वन अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज कराया गया है और दोनों आरोपियों पर 20 हज़ार का जुर्माना किया गया है।