एमपीएचडब्ल्यू महिला कर्मचारियों ने किया विरोध प्रदर्शन

खबरें अभी तक। पिछले बारह दिनों से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठी एमपीएचडब्ल्यू महिला कर्मचारियों का गुस्सा गुरुवार को फूट पड़ा। महिलाओं ने सैकड़ों  गांधी पार्क नूंह में एकत्रित होकर शहर के मुख्य बाजार में जलूस निकालकर मनोहर लाल खट्टर सरकार को उसका वायदा याद दिलाते हुए जल्द ही उनकी मांगों पर अमल करने की बात कही। साथ ही चेतावनी भरे लहजे में महिला कर्मचारी बोली कि प्रदर्शन आगे उग्र रूप लेगा और सरकार को मुंह की खानी पड़ेगी। सर्व कर्मचारी संघ  मिलने पर महिलाओं में भारी ख़ुशी के साथ – साथ जोश भी देखने को मिला।

महिलाओं के मुताबिक एमपीएचडब्ल्यू हैल्थ कर्मचारी काम खूब करते हैं ,लेकिन उनको सुविधाएं नहीं मिलती। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने उनको सुविधाएं देने का भरोसा दिलाया था ,लेकिन कई साल बीत जाने के बावजूद भी सरकार ने कोई सुध नहीं ली। महिला कर्मचारी ने पत्रकारों को बताया कि वर्दी , मेवात भत्ता , टेक्निकल समझा जाये , कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की लगभग चार मांग हैं। एमपीएचडब्ल्यू कर्मचारी काफी समय से इन मांगों को उठाते आ रहे हैं।

अब पिछले 12 दिन से लगातार अनिश्चितकालीन धरना चल रहा है , विभाग के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को वायदा याद दिलाने के लिए गहरी नींद से जगाने के लिए गुरुवार को यह प्रदर्शन किया गया। अगर सरकार नहीं चेती तो आर – पार की जंग जारी रहेगी। एमपीएचडब्ल्यू वर्करों की पिछले लगभग 12 दिन से चल रही हड़ताल का असर स्वास्थ्य सेवाओं पर भी पड़ रहा है। नूंह जिले के सैकड़ों कर्मचारी एमपीएचडब्ल्यू के तौर पर काम कर स्वास्थ्य सेवाओं को धरातल पर उतारने में काफी अहम किरदार निभा रहे हैं।