बाजरे की खरीद के लिए MSP संघर्ष यात्रा शुरू

खबरें अभी तक। किसानों को बाजरे की फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य दिलवाने के लिए स्वराज इंडिया पार्टी की ओर से बुधवार को एमएसपी संघर्ष यात्रा की शुरुआत की गयी। यात्रा गांव-गांव जाकर किसानों से बाजरे की फसल के बारे में चर्चा करेगी और सरकार द्वारा घोषित किये गए बाजरे के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP-1950) के लिए जागरूक करेगी। इसके साथ ही संघर्ष यात्रा किसानों से 13 सितम्बर को रेवाड़ी की नयी अनाज मंडी में बाजरे की खरीद के लिए दिए जाने वाले चेतावनी धरने में अधिक से अधिक संख्या में पहुँचने की अपील करेगी।

स्वराज इंडिया के अध्यक्ष योगेंदर यादव ने कहा सरकार फसल खरीद के नाम पर किसानों के साथ धोखा करती आयी है सरकार हर साल दावा करती है की किसानो की फसल का एक-एक दाना खरीदेगी लेकिन जब मंडी में किसानो की फसल आती है तो सभी दावे धरे के धरे रह जाते हैं। ना किसानो को फसल का उचित मूल्य मिलता है और ना ही समय से खरीद होती है। इस बार भी ऐसा  रहा है सितम्बर महीने का एक सप्ताह बीतने को है लेकिन सरकार की ओर से न तो अभी तक कोई गाइडलिन जारी की गयी है और न ही बाजरे की खरीद के कोई इंतेज़ाम किये गए है।

ऐसे में स्वराज इंडिया ने फैसला लिया है की 5 सितम्बर से 12 सितम्बर तक गांव-गांव जाकर एमएसपी संघर्ष यात्रा चलाएगी। इसके बाद 13 सितम्बर को एक दिन का चेतावनी धरना देगी यदि उसके बावजूद भी सरकार बाजरे की खरीद शुरू  करेगी तो 20 सितम्बर से अनाज मंडी में अनिश्चितकाल के लिए धरना दिया जायेगा।