एस्मा लगाये जाने के बावजूद हरियाणा रोडवेज की हड़ताल जारी

ख़बरें अभी तक। सरकार द्वारा एस्मा लगाये जाने के बावजूद हरियाणा रोडवेज के कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर हड़ताल की। लेकिन सरकार की सख्ती के कारण हड़ताल का बहुत ज्यादा असर देखने को नहीं मिला। अंबाला डिपो से 30 बसें तो चलायी गयी लेकिन तब भी यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अंबाला हड़ताली कर्मचारियों को पुलिस ने सुबह ही हिरासत में ले लिया। जिसके बाद बसे चलाई जा सकी।

हरियाणा रोडवेज के कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर 5 सितम्बर की हड़ताल का काल दिया गया था। जिसके चलते आज बहुत कम बसे ही सड़कों पर दिखाई दी। जिसके चलते यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सरकारी बसे रोड पर कम होने की वजह से लोग बरसात में बसों का इंतजार करते दिखाई दिए। ऐसे में लोगों को निजी बसों या ऑटो का सहारा लेना पड़ा जिसके चलते प्राईवेट बसों व ऑटो में काफी भीड़ रही। लोगों का कहना है कि सरकार को व्यापक प्रबंध करने चाहिए थे।

सरकार ने हड़ताल से पहले एस्मा का एलान किया था लेकिन कर्मचारियों ने इसे नहीं माना तो सकरार को सख्ती दिखानी पड़ी। अंबाला रोडवेज डिपो के ड्यूटी ऑफिसर ने बताया कि अंबाला डिपो से बसे सुचारु रुप से चल रही है 30 बसों को रूट पर भेज दिया गया है। जो हड़ताली कर्मचारी थे उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

अंबाला में हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों ने सुबह बसों को चलने नहीं दिया जिसके बाद पुलिस ने चेतावनी दी। लेकिन कर्मचारी नहीं माने तो पुलिस को उन्हें हिरासत में लिया गया। DSP अंबाला ने बताया कि कर्मचारियों को डिपो से हटा दिया गया है। जो कर्मचारी हिरासत में लिए गये हैं उन पर क्या कार्रवाई करनी है उसको लेकर GM रोडवेज जो शिकायत देंगी वो कार्रवाई कर दी जाएगी।