भू-माफियों पर कार्रवाई को लेकर प्रशासन के रवैये से नाराज महिला ने राष्ट्रपति को पत्र भेजकर की इच्छा मृत्यु की मांग

खबरें अभी तक। योगी सरकार लाख दावा कर ले कि भू-माफिया पर शिकंजा कसने में सफल रही हो। लेकिन हकीकत कुछ और ही है। सरकार की लाख कोशिशों के बाद भी जौनपुर मे भू-माफियों के हौसले बुलंद है। दबंग भूमाफिया एक गरीब परिवार के भूमी पर जबरन कब्जा किये हुये है। अपनी जमीन के चंद टुकड़ों के लिए गरीब महिला दंबग भू-माफियां की शिकायत को लेकर पिछले कई महिनों से थाना व अधिकारियों के दफ्तर के चक्कर  लगा रही है। लेकिन पुलिस प्रशासन अभी तक भू-माफियों पर ऐसा कोई कदम नहीं उठाया है जिससे महिला को न्याय मिल सके। प्रशासन द्वारा भू-माफियों पर कार्रवाई न करने पर प्रशासन के रवैये से नाराज होकर गरीब  महिला ने राष्ट्रपति को पत्र भेजकर इच्छा मृत्यु की मांग की है। पूरा मामला शाहगंज कोतवाली क्षेत्र का है।

शाहगंज नगर के नोनहट्टा मोहल्ला निवासी संगीता यादव गरीब महिला की जमीन पर दबंगों द्वारा जबरन कब्जा करने और उत्पीड़न व मारपीट करने के बाबत महिला द्वारा स्थानीय पुलिस व प्रशासन से कई बार न्याय की गुहार लगाने के बावजूद भी न्याय न मिलने पर क्षुब्ध महिला ने पत्र लिख राष्ट्रपति से इच्छा मृत्यु की गुहार लगाई है।

पीड़िता महिला ‘संगीता यादव ने अपने सास–ससुर के नाम बैनामे की जमीन पर कई बार निर्माण करने का प्रयास किया। लेकिन दबंगों द्वारा बलपूर्वक उन्हें रोक दिया जाता रहा। पीड़िता का आरोप है कि पड़ोस के दबंग व रसूखदार भूमाफिया आये दिन नाबालिक बच्चों के साथ मारपीट करते और जमीन पर कब्जा करने के फिराक में रहते हैं। इस संबंध में पीड़ित ने कई बार स्थानीय अधिकारियों, थाना दिवस और तहसील दिवस पर  प्रार्थना पत्र दे न्याय की गुहार लगाई। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गयी। दबंग भूमाफिया के उत्पीड़न से पीड़ित महिला ने राष्ट्रपति को रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से पत्र भेज इच्छा मृत्यु की गुहार लगाई है। इसके बावजूद भी न्याय न मिलने की दशा में पीड़िता ने आगामी दो अक्टूबर को आत्मदाह करने की चेतावनी दी है। जिसकी जिम्मेदारी नगरपालिका समेत पुलिस व स्थानीय प्रशासन की होगी। इससे पहले भी पीड़ित महिला पुलिस के कार्यों से क्षुब्ध होकर आत्मदाह करने का प्रयास कर चुकी है।

महिला द्वरा राष्ट्रपति को पत्र भेज इच्छा मृत्यु की मांग करने की जानकारी प्रशासन को होते ही हड़कंप मच गया है। वहीं प्रशासन मामले को सिविल कोर्ट में होने की बात बता कर उल्टा महिला पर कार्रवाई करने की बात कह रही है। वहीं महिला का कहना है कि प्रधानमंत्री आवास योजना तहत उसे पैसा मिला है। वह अपने बैनामे की टूटे मकान की मरम्मत करानी चाहती है। लेकिन दबंगो दवरा उसके मकान का निर्माण रोक दे रहे है। उक्त गरीब महिला के भूमि पर दबंग जबरन कब्ज़े जमाये हुए है। महिला दबंगो की शिकायत को लेकर कई महीनों से  तहसील दिवस व थानों की चक्कर लगा रही है।

पीड़ित महिला द्वरा पत्र भेज राष्ट्रपति से मांगी गई इच्छाम्रत्यु की जानकारी प्रशासन को होते ही हड़कंप मच गया। महिला ने शाहगंज नगर पालिका व पुलिस प्रशासन पर दबंगो को शह देने का आरोप लगाया है। अब देखना यह होगा राष्ट्रपति महोदय को भेजे गये पत्र से महिला को न्याय मिलता है या नहीं। पत्र में राष्ट्रपति से इच्छाम्रत्यु की मांग को दरसाते हुए महिला ने दरसाया है कि अगर आने वाले 2 अक्टूबर से पहले न्याय नहीं मिला तो वह मौत को गले लगा लेगी।