दिल्ली में फिर बनेगी “आप” की सरकार, प्रजा फाऊंडेशन ने 28,624 नागरिकों में कराया सर्वे

खबरें अभी तक। दिल्ली में फिर से आप की सरकार बनेगी या नहीं इस पर दिल्ली में एक सर्वे कराया गया। एक सामाजिक संस्था प्रजा फाऊंडेशन ने दिल्ली के 28,624 नागरिकों में एक सर्वे कराया। जिसमें विभिन्न मुद्दों पर सवाल पूछे गए। इसका परिणाम यह आया कि आम आदमी पार्टी की सरकार के राज में भ्रष्टाचार में 10 प्रतिशत तक की कमी आई है। ‘आप’  की सरकार के कामकाज को 55.39 % अंक मिले हैं। 2016 में ये आंकड़े 58.83 थे जो कि 2018 में थोड़े कम हैं, फिर भी इतने कम नहीं कि जिससे यह कहा जाए कि जनता इस सरकार को खारिज कर देगी।

Image result for सामाजिक संस्था प्रजा फाऊंडेशन ने दिल्ली के 28,624 नागरिकों में एक सर्वे कराया

2018 में विधायकों के कामकाज को 55.94 अंक मिले हैं। इसके बारे में आम आदमी पार्टी के नेता अनूप का कहना है कि दिल्ली में विपक्षी दलों द्वारा ‘आप’ सरकार व ‘आप’ नेताओं के विरुद्ध लगातार अभियान चलाने के बावजूद आम आदमी पार्टी की साख कम नहीं हुई है।

उसके बारे में जिलाधिकार संस्था के सचिव कैलाश गोदुका का कहना है कि प्रजा फाऊंडेशन संस्था द्वारा कराए गए इस सर्वे के परिणाम से यह अनुमान लगाया जा रहा है कि 2019 के लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी दिल्ली प्रदेश की 7 लोकसभा सीटों में से 3 सीटें जीत सकती है। यदि कांग्रेस के साथ मिलकर लड़ी तो 5 सीटें जीत सकती है। इसी तरह से दिल्ली प्रदेश विधानसभा चुनाव में अकेले अपने दम पर सरकार बनाने लायक विधानसभा सीटें ला सकती है।