पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने प्रदेश वासियों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की दी बधाई

ख़बरें अभी तक। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने अपने चाहने वालों के लिए जारी किया वीडियो संदेश, संदेश में सभी का उनके स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रेषित शुभकामनाओं के लिए जताया आभार। प्रदेश वासियों को पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह ने संदेश में श्री कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई और शुभकामनाएं भी भेजी है।

सभी चाहनेवाले और प्रदेशवासियों को अपने संदेश में वीरभद्र सिंह ने उनकी स्वास्थ्य सबंधी चिंताओं के साथ स्वस्थ होने की कामनाओं के लिए आभार जताया है। लेकिन मीडिया में उनके स्वाथ्य को लेकर लगाई जा रही अटकलों को भी विराम दिया और इस संदेश के ज़रिए बताया है कि वो पूरी तरह स्वस्थ है। आईजीएमसी से स्वस्थ होकर केवल सेकेंड ओपिनियन के लिए चंडीगढ़ गए है और डॉक्टरों से परामर्श ले रहे है। उन्होंने कहा है कि वो जल्दी ही शिमला लौट कर आने वाले है।