हिमाचल में बारिश बनी आफत, भूस्खलन से 54 सड़कें बंद

खबरें अभी तक। हिमाचल में चौबीस घंटों में मौसम कमजोर रहा। लेकिन मौसम विभाग ने अगले चार दिन तक कुछ जगह बारिश की संभावना जताई है। प्रदेश में इस दौरन कुछेक जगह ही बारिश हुई। शिमला, चंबा और कांगड़ा में कुछ जगह बारिश हुई है। प्रदेश में सोमवार को भी कई जगह बारिश से नुकसान हुआ है। राज्य में 31 मकानों को आंशिक क्षति पहुंची है। कई गोशालाएं भी बारिश से ढह गई हैं। बारिश से नुकसान का आंकड़ा प्रदेश में 1068 करोड़ तक पहुंच गया है। बारिश के बाद अभी भी 54 सड़कें बंद पड़ी हुई हैं। राज्य में भू-स्खलन और मकानों के गिरने की कई घटनाएं हुई हैं।

सोमवार को प्रदेश में राज्य में 27 कच्चे मकान और चार पक्के मकान आंशिक तौर पर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। बारिश से सबसे ज्यादा 18 कच्चे मकान बारिश से आंशिक तौर पर इंदौरा क्षतिग्रस्त हुए हैं। वहीं इंदौरा में ही बारिश से 15 गोशालाएं भी ढह गई हैं। पालमपुर में नौ मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। बारिश से अब तक 1068 करोड़ रुपए का नुकसान आंका गया है, इसमें भी सबसे ज्यादा 670 करोड़ रुपए लोक निर्माण विभाग को हुआ है।

राज्य में बारिश से सड़कों की हालात बेहद खराब कर दी है। प्रदेश में बारिश के बाद अभी भी 54 सड़कें बंद पड़ी हुई हैं, जिन्हें खोलने का प्रयास जारी है। खेरी में 16, कसौली में दस और धर्मशाला में तीन मिमी बारिश रिकार्ड की गई। शिमला शहर व इसके आसपास शाम के समय में झमाझम बारिश हुई। शिमला शहर में शाम के समय 11 मिमी बारिश रिकार्ड की गई।