राष्ट्रीय सेविका सिमिति की महिलाओं ने जवानो को राखी बांध कर उनके उज्वल भविष्य की कामना की

खबरें अभी तक। देश भर में आज रक्षाबंधन का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। हिमाचल मे भी रक्षाबंधन का त्योहार बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। एक तरफ जहा बहने अपने भाइयों के पास जाकर राखी बांध कर उनकी सलामती की दुआएं मांगी है। वहीं घरो से दूर देश की रक्षा कर रहे सेना के जवानों को राष्ट्रीय सेविका सिमिति की सदस्यों ने राखी बांध कर रक्षा बंधन का त्योहार मनाया।

आईटीबीपी तारा देवी में समिति  की सदस्यों ने जवानो को राखी बांध कर उनके उज्वल भविष्य की कामना की। वहीं जवानों ने भी राखी बंधवाकर अपने आप को गोरवान्वित महसूस किया। आर्मी के जवान इस मौके पर भावुक हो गए। जवानों का कहना है की वह अपने घरो से मिलो दूर रहते है ओर इस पर्व पर भी अपने बेहनों से नहीं मिल पाते हैं। बहने उन्हें डाक द्वारा राखी भेजती है। लेकिन आज यहां पर कई बहनों ने उन्हे राखी बांधी है। जिससे उन्हे काफी अच्छा लगा है। दीपक कुमार पण्डे सेक्टर  कमान्डेंट आईटीबीपी शिमला हमारे लिए सोभाग्य की बात है। हमारे जवान अपने बहनों की दूर रह कर देश की सेवा कर रहे हैं। और उन्हें आज यहा की महिलाएं आई अपना भाई  मानकर उन्हें राखी  बांध रही है। उन्होंने कहा कि ये हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि  देश की महिलाएं और नागरिक  उन पर इतना विश्वास करते हैं। प्यार करते हैं और हम उनके विशवास की लाज रखेंगे और देश की सीमाएं  सुरक्षित रखेंगे।

राष्ट्रीय  सेविका समिति  की शिमला जिला प्रचारक  रूपा शारदा ने  कहा  समिति की  तरफ से राखी आईटीबीपी के जवानों को  राखी बंधी  है ये जवान अपने घरोें से मिलो दूर देश और लोगों की सुरक्षा करते हैं तभी हम सुख की नींद सो पाते हैं। सैनिको को राखी बांध कर उनकी  दीर्घ आयु की कामना की।