राजकुमार सैनी जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस और इनेलो पर बोला हमला

खबरें अभी तक। लोकतंत्र सुरक्षा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष व बीजेपी सांसद राजकुमार सैनी देर रात रतिया पहुंचे और नुकड़ जनसभा को  संबोधित किया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर की साईकल यात्रा पर कहा कि तंज व इनेलो बसपा गठबंधन पर भी निशाना साधा और कहा कि राजनीति में अच्छे लोगो की जरूरत है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डा अशोक तंवर की साईकल यात्रा पर लोकतंत्र सुरक्षा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद राजकुमार सैनी ने तीखा हमला बोला है कहा राजनीति में कुछ नकली लोग आ गए है। प्रदेश का माहौल खराब कर रहे हैं। साईकल यात्रा के दौरान रोड को घेर लेते हैं और जाम लगा देते हैं। ताकि पता चले की काफी लोग इनके साथ हैं। यह सब ड्रामेबाजी है, रोड जाम के दौरान बच्चे की मौत पर राजकुमार सैनी ने कहा की कड़ी कार्रवाई व 20 लाख रु जुर्माना भी लगाना चाहिए।

इनेलो बसपा गठबंधन पर चुटकी लेते हुए सैनी ने कहा की इन पार्टीयों का रिश्ता सांप नेवले जैसा है। मगर मजबूरी में गठबंधन है। जो जादा लम्बा नहीं चलेगा। इस दौरा सैनी ने रतिया में देर रात नुकड़ जनसभा को संबोधित भी किया। और कांग्रेस व इनेलो पर की राजनीति पर हमला बोला।