मोटी रकम वसूलने वाले अस्पतालों को चेतावनी

खबरें अभी तक।  गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल में डेंगू से एक बच्ची की मौत के बाद सरकार ने सख्त एक्शन लेकर मरीजों से मोटी रकम वसूलने वाले अस्पतालों को चेतावनी दी है। हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री की ओर से एक एक्शन प्लान तैयार किया गया हैं. ये प्लान अगर कारगर तरीके से काम कर गया तो इसे स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार का एक बड़ा क्रांतिकारी कदम माना जाएगा। जिसके लिए स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज हमेशा याद किये जायेंगे। जानकारी के अनुसार निजी अस्पताल लोगों से मोटे और नाजायज बिल न वसूल सकें. इस बारे में अनिल विज ने खुद पहल करते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से सख्त कानून बनाने की वकालत तक कर दी है। दूसरी ओर हरियाणा में स्वास्थ्य मंत्री ने अपने अधिकारियों को फोर्टिस अस्पताल की बारिकी से जांच करने की जिम्मेदारी सौंपी है। जांच में अस्पताल की खामियां उजागर होने के बाद अब सरकार ने फोर्टिस अस्पताल पर कड़ा एक्शन ले लिया है। जिसकी जानकारी खुद विज ने दी है साथ ही विज ने कहा कि अस्पताल पर अभी कई और कड़े कदम उठाये जाने हैं। जिनके बारे में स्वास्थ्य विभाग ने पुलिस और अर्बन डेवेलपमेंट ऑथोरिटी को लिख दिया है। इस बारे में IMA को भी लिख दिया गया है।