जयराम ठाकुर ने प्रदेशवाशियों को नव वर्ष पर ये क्या कह दिया

खबरें अभी तक। राज्यपाल आचार्य देवव्रत और सीएम जयराम ठाकुर ने प्रदेशवासियों को नव वर्ष की पूर्व संध्या पर नव वर्ष की शुभकामनाएं दी। आचार्य देवव्रत ने अपने संदेश में आशा व्यक्त करते हुए कहा नव वर्ष प्रदेशवासियों के जीवन में खुशियां और समृद्धि लेकर आएगा। उन्होंने सभी लोगों से सामाजिक बुराईयों को समाप्त करने और समाज के कमजोर वर्ग के कल्याण के लिए आगे आकर सहयोग देने की आवश्यकता पर बल दिया और जय राम ठाकुर ने भी नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा प्रदेश सरकार राज्य के संतुलित और तीव्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सरकार के प्रयासों और लोगों के सहयोग से प्रदेश आने वाले समय मे प्रत्येक क्षेत्र में विकास और उन्नति की नई ऊचाइंया हासिल करेगा।