भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर गहरा शोक

खबरें अभी तक। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के  निधन पर भाजपा कार्यकर्ताओ ने गहरा शोक वयक्त किया। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को भाजपा कार्यकर्ताओ ने श्रदांजलि अर्पित की। उनके किस्से सुनाकर उन्हें याद कर रहे हैं। विकाश काम्बोज

भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का गुरुवार को निधन हो जाने से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओ ने इंद्री रेस्ट हाउस में गहरा शोक व्यक्त किया है और श्रदांजलि अर्पित की। भारतीय जनता पार्टी के युवा जिला उपाध्यक्ष विकाश काम्बोज  ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी सिर्फ बीजेपी ही नहीं, बल्कि देश के सभी  लोगों के चहते थे। यहां तक की उनका भाषण सुनने के लिए उनके विरोधी भी आते थे। अटल अब भी लोगों की यादों में अमर है। कई लोग उनके किस्से सुनाकर उन्हें याद कर रहे हैं।

भारतीय जनता पार्टी के युवा जिला उपाध्यक्ष विकाश काम्बोज ने कहा की अटल से जुड़े कई ऐसे किस्से हैं जो बेहद दिलचस्प है। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी राजनीति के शिखर पर पहुंच कर भी अपनों के लिए बेहद सामान्य बने रहे। उन्होंने कहा की  वाजपेयी के निधन से भारतीय राजनीति में एक गहरा शोक है। वह एकमात्र ऐसे दिगपूंज थे जो दल, जाति, संप्रदाय भाषा से उपर उठकर सर्वसमावेशी, सर्वप्रिय नीतियों का अवलंबन करते थे। एक तरह से वह किसी दल के नेता नहीं, बल्कि राष्ट्र नेता के रूप में देश में प्रतिष्ठित हुए। वह सच में भारत रत्न थे।