सोशल मीडिया पर ट्रोल होने के बाद जागा प्रशासन 

खबरें अभी तक। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजयेपी के निधन पर  देश भर में शोक की लहर है और शोक के चलते झंडा आधा झुकाया गया लेकिन शिमला  के एतिहासिक रिज मैदान पर  झंडा  रात 8.15 बजे तक  लहराता रहा! हालाँकि इसको लेकर प्रदेश सरकार ने आदेश भी जारी किये थे की झंडा आधे तक झुका होना चाहिए ! लेकिन नगर निगम और जिला  प्रशासन  की  लापरवाही  का आलम ये  है की  वे  झंडा  झुकाना ही भूल गए ! वही जब सोशल मिडिया में  प्रशासन  की फजीहत होने लगी  तो रात  8.15  बजे झंडा झुकाया . जबकि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजयेपी का निधन  शाम 5.05 मिनट पर हो गया था.