वाजपेयी जी के निधन पर शोक प्रकट करते हुए इनेलो का हरियाणा बंद स्थगित

खबरें अभी तक। इनेलो प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर गहरा शोक प्रकट करते हुए 18 अगस्त के हरियाणा बंद को स्थगित करने की घोषणा की है। इनेलो प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि बाजपेयी के निधन से देश को जो क्षति पहुंची है। उसकी आपूर्ति होना असंभव है।

वे भारत माता के सच्चे सपूत थे। वाजपेयी जी ने देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी भारत का गौरव बढ़ाया है।  चौ. देवीलाल के परिवार के साथ वाजपेयी के राजनैतिक ही नहीं बल्कि पारिवारिक रिश्ते रहें हैं। वाजपेयी जी चौ. देवीलाल का बहुत मान-सम्मान करते थे।

उन्होंने कहा कि वाजपेयी जी के निधन से इनेलो को गहरा दु:ख पहुंचा है। वाजपेयी जी के निधन के कारण इनेलो ने एसवाईएल का पानी हरियाणा में लाने की मांग को लेकर 18 अगस्त का हरियाणा बंद को स्थगित करने का निर्णय लिया है।