सरकार कर्मचारियों को पूरे साल में मिलेंगी 140 छुट्टियां

खबरें अभी तक। साल 2018 के आने से पहले हरियाणा सरकार ने अपने कर्मचारियों को अभी से नए साल का तोहफा दे दिया है। हरियाणा सरकार ने सार्वजनिक अवकाश का कैलेंडर जारी किया है, हरियाणा सरकार की ओर से जारी सार्वजनिक अवकाश का कैलेंडर हरियाणा में चल रही न्यायिक अदालतों पर लागू नहीं होगा, सरकार ने राज्य में सार्वजनिक अवकाश के रूप में मनाए जाने वाले अन्य अवकाश भी अधिसूचित किए है। ऐसे में सार्वजनिक और अन्य अवकाश को मिलाकर 2018 में हरियाणा के कर्मचारियों को पूरे साल में 140 छुट्टियां मिलेंगी।