देहारदून में त्रिवेंद्र सरकार के ख़िलाफ़ ज़ोरदार प्रर्दशन

खबरें अभी तक। देहारदून में राज्य आंदोलनकारी रहीं महिलाओं ने त्रिवेंद्र सरकार के ख़िलाफ़ ज़ोरदार प्रर्दशन किया। इस दौरान महिलाओं ने गीत गाकर अपनी मांगे रखीं महिलाओं का कहना है कि वे राज्य को अलग पहचान दिलवाने के लिए उन्होंने आंदोलन की शुरुआत की थी। और अब उन्हें ही अलग किया जा रहा है।

प्रदर्शनकारी महिलाओं की मांग है कि राज्य में आंदोलनकारी महिलाओं को चिंहित किया जाए। वहीं उन्हें उत्तराखंड राज्य निर्माण सैनानी का दर्जा दिया जाए। साथ ही सैनानियों के आश्रितों को रोजगार में समायोजित किया जाए। बता दें कि उत्तराखंड को बनाने में महिलाओं की अहम भूमिका मानी जाती है।