कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर का बीजेपी पर आरोप

खबरें अभी तक। कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर ने कहा है कि जबसे प्रदेश में बीजेपी की सरकार आई है तबसे सूबे में भाईचारा समाप्त हुआ है। तंवर ने आज चंडीगढ़ में ये बात कही। सूबे में जाट आंदोलन के दौरान हुए दंगों के संदर्भ में तंवर ने ये आरोप लगाए। हालांकि खुद तंवर पहले इसी बात को लेकर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर निशाना साध चुके हैं।

ये बात सच है कि जाट आंदोलन के दौरान सूबे में हुए दंगों के बाद भाईचारा में फर्क पड़ा है। लेकिन क्या इसके दोषी वो नेता हैं जिन्होंने दंगे भड़काए या बीजेपी की सरकार। इस बारे में बीजेपी नेता हुड्डा पर भी दंगे भड़काने के आरोप लगाते रहे हैं।

आप इसपर अपनी राय दीजिए। आप किसे दोषी मानते हैं। दंगे भड़काने वाले नेताओं को, बीजेपी सरकार को या भूपेंद्र सिंह हुड्डा को।