स्वतंत्रता दिवस को लेकर कांगड़ा पुलिस की तैयारियां जोरो पर, सीएम जयराम ठाकुर फहराएंगे तिरंगा

खबरें अभी तक। स्वतंत्रता दिवस को लेकर इन्दोरा में तैयारियां जोरों पर है| जिसे लेकर कांगड़ा पुलिस ने आज इन्दोरा में परेड की रिहर्सल की| गौरतलब है कि इस बार 15 अगस्त का प्रदेश स्तरीय स्वंतंत्रता समारोह इन्दोरा में मनाया जा रहा है|

प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का प्रस्तावित दौरा है। जिसमें वो इन्दोरा विधानसभा में तिरंगा लहराकर उसे सलामी देंगे। इसी के चलते रिहर्सल का जोर देर शाम तक चलता रहा| इस परेड में प्रदेश पुलिस के जवानों के साथ जम्मू पुलिस के जवान भी शामिल रहे। इस परेड निरिक्षण में एसपी कांगड़ा संतोष पटियाल स्वयं उपस्थित रहे और सलामी परेड का जायजा लिया।